*भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर चलाया गया अभियान*
*ब्यूरो रिपोर्ट ज्ञान प्रकाश पाठक*
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर चल रहे कार्यक्रमों में गांव चलो अभियान के निमित्त आज हबीबगंज 315, व हबीबगंज साहूकारा लाइनपार के देवी स्थान मन्दिर पर सफाई अभियान , वरिष्ठ जनों का सम्मान और लाभार्थी संपर्क अभियान किया। इस अभियान की संयोजक नगर महामंत्री सपना सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष उपेन्द्र भारती,के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज पासवान,शक्ति केंद्र प्रभारी उमाशंकर शुक्ला,जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष मानस शुक्ला ,नगर उपाध्यक्ष अमन शान,सभासद प्रतिनिधि शेर सिंह यादव सभासद, नगर महामंत्री सूरज बाथम ,शक्ति केंद्र संयोजक अनिल शर्मा,शक्ति केंद्र संयोजक आकाश वर्मा ,शक्ति केंद्र संयोजक दीपक गुप्ता सम्मानित पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण व अन्य सम्मानित जन उपस्थिति रहे।












