10 जून को चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर महाराज का विजय महोत्सव कार्यक्रम होगा संपन्न
रिपोर्ट – राकेश कुमार गुप्ता
बहराइच जिले में 10जून को चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर जी महाराज के 989वीं विजय महोत्सव कार्यक्रम मध्याह्न पौराणिक चितौरा झील के तट पर आस्था , श्रद्धा , एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
विजय महोत्सव कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि , समारोह में पूर्वांचल के जिलों के अलावा तराई अवध के साथ ही पडोसी राज्य नेपाल के भी हजारों आस्थावान जन सहभागिता करेंगे।
इसके अलावा जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों की भी सहभागिता होगा।
आयोजित कार्यक्रम मे सम्राट सुहेलदेव जी के पराक्रमी शौर्य का यशगान किया जाएगा और राजभर समाज के अलावा अन्य समाजसेवी राष्ट्र रक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर जी महाराज विजय महोत्सव आयोजन के सूत्रधार संयोजक राणा विजय भार शिव क्षत्रिय (राष्ट्रीय प्रमुख क्षत्रीय राजपूत संगठन) ने बताया कि , चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर जी महाराज का साम्राज्य 11 वीं शताब्दी में लगभग सम्पूर्ण उत्तरभारत में था जिनकी यश पताका पूरे विश्व मे लहराता था उसी समय विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाज़ी ने भारत पर आक्रमण कर भारी जन-धन को हानि पहुचाता व बहराइच पहुँचा और इस क्षेत्र को भी विजित करने का कुचक्र रचने लगा था लेकिन महाराज सुहेलदेव ने अपनी पराक्रमी सेना के साथ प्रचंड लड़ाई लड़कर सालार मसूद गाज़ी व उसकी एक लाख से भी अधिक सेना को मार गिराया जिसके यात्र तत्र अवषेष अभी भी बहराइच की धरती पर बिखरे पड़े हैं जिसे अब अज्ञानी समाज पूजन कर अपने को धन्य समझते हैं इस विरोधाभास को दूर करने और वास्तविक इतिहास को जन-जन तक पहुचाने के लिए क्षत्रिय राजपूत संगठन ने जन जागरण महाअभियान चला रखा है । 10 जून को मध्याह्न एतिहासिक पराक्रमी विजयी चितौरा झील के पावन तट पर स्थित महाराज सुहेलदेव राजभर के आदमकद परिक्रमा के समक्ष भारतीय समाज के नव जागरण की गर्जना की जाएगी और वास्तविक विजयी इतिहास से जन जन को अवगत करवाया जाएगा।
आयोजित समिति में परशुराम (भारशिव क्षत्रिय राजभर जिला प्रभारी) , रामायण (भार शिव क्षत्रिय राजभर) जिलाध्यक्ष के अलावा महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी अर्जुन कुमार दिलीप जी , संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , विनय मित्तल , बबलू कुमार गौतम आदि लोग जन संवाद कार्यक्रम भी चला रहे हैं।
