सिरसिया पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Listen to this article

सिरसिया पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

बेचई पुरवा से हुई गिरफ्तारी, विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया अभियुक्त

श्रावस्ती। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसिया पुलिस ने बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र विनसे निवासी ग्राम कोठरवा, थाना सिरसिया को 18 अक्टूबर 2026 को बेचई पुरवा से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को एक महिला ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना सिरसिया में मु0अ0सं0 244/2026 के तहत धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now