दशहरा व प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का नपाध्यक्ष ने लिया जायजा

Listen to this article

दशहरा व प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का नपाध्यक्ष ने लिया जायजा
विसर्जन कुंड की सफाई, रामलीला मैदान में हाईमास्ट लाइट और गड्ढे भरने के निर्देश
ललितपुर। दशहरा पर्व एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नपाध्यक्ष सोनाली जैन ने रविवार को पार्षदों एवं पालिका टीम के साथ गोविन्द सागर बांध की तलहटी स्थित विसर्जन स्थल तथा गोविन्द नगर-रावतयाना के रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान नपाध्यक्ष ने विसर्जन कुंड की समुचित सफाई कराने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विसर्जन के बाद पूजा सामग्री एवं अपशिष्ट को व्यवस्थित ढंग से हटाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद रामलीला मैदान पहुंचकर उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने दशहरा से पूर्व मैदान की सफाई, मार्गों के गड्ढे भरने और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। मैदान में गंदगी फैलाने वालों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बताया कि दशहरा मैदान में पर्याप्त रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता नगर पालिका की प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, पार्षद अफजुल रहमान, पार्षद अशोक पंथ, पार्षद कुंदन पाल सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो-पी3
कैप्सन- निरीक्षण करतीं नपाध्यक्ष

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now