ग्राम सभा सिपहिया प्यूली के प्रधान प्रत्याशी मारुति नंदन त्रिपाठी ने दीं पर्वों की शुभकामनाएं

Listen to this article

ग्राम सभा सिपहिया प्यूली के प्रधान प्रत्याशी मारुति नंदन त्रिपाठी ने दीं पर्वों की शुभकामनाएं

बहराइच। ग्राम सभा सिपहिया प्यूली के प्रधान प्रत्याशी मारुति नंदन त्रिपाठी ने नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ग्रामसभा के विकास और जनसेवा को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताते हुए कहा कि गांव की तरक्की और जनता का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है।

मारुति नंदन त्रिपाठी ने गांव में बेहतर बिजली व्यवस्था, श्मशान घाट का निर्माण, युवाओं के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था, एंबुलेंस सेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, नाली और सड़क निर्माण जैसे कार्यों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इसके साथ ही बुजुर्गों एवं विधवा महिलाओं को पेंशन संबंधी सुविधाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल वादे करना नहीं, बल्कि गांव के विकास के लिए प्रयास करना और ग्रामीणों के सुख-दुख में साथ खड़े रहना है। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से आशीर्वाद एवं सहयोग की अपील करते हुए विकास के संकल्प को दोहराया।

संदेश: “युवा ही विकास की धारा, जनसेवा ही लक्ष्य हमारा। विकास का संकल्प, जनता का सम्मान।”

पत्रकार: गुलशन अवस्थी, ब्यूरो बहराइच

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now