बैडमिंटन में आर्यवीर सिंह और सिद्धांत बुन्देला की जोड़ी ने जीता स्वर्ण पदक, नेशनल चैंपियनशिप में बनाई जगह

Listen to this article

बैडमिंटन में आर्यवीर सिंह और सिद्धांत बुन्देला की जोड़ी ने जीता स्वर्ण पदक, नेशनल चैंपियनशिप में बनाई जगह
फाइनल में 15-5 और 15-8 से दर्ज की जीत, उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे दोनों खिलाड़ी
ललितपुर। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में बदायूं में आयोजित प्रदेश स्तरीय योनेक्स सनराइज सब-जूनियर अंडर-11 बैडमिंटन प्रतियोगिता में झांसी के आर्यवीर सिंह और ललितपुर के सिद्धांत बुन्देला की युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ ही दोनों खिलाडिय़ों ने अंडर-11 डबल्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से ललितपुर और झांसी के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। बदायूं में 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आर्यवीर सिंह और सिद्धांत बुन्देला ने अपने खेल कौशल, तालमेल और बेहतर प्रदर्शन के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में दोनों खिलाडिय़ों का सामना असीमित कुमार और आरुष यादव की जोड़ी से हुआ। फाइनल में आर्यवीर और सिद्धांत ने प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को 15-5 और 15-8 के सीधे सेटों में पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही दोनों खिलाडिय़ों का चयन अंडर-11 डबल्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अब दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाना दोनों खिलाडिय़ों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। ललितपुर के प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ी सिद्धांत बुन्देला कर्नल शिक्षा अकादमी में कक्षा चार के छात्र हैं। वह कृष्णा देवी बैडमिंटन अकादमी में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से उनके परिवार, प्रशिक्षकों और अकादमी से जुड़े लोगों में उत्साह है। सिद्धांत की इस सफलता को उनकी मेहनत, अभ्यास और खेल के प्रति लगन का परिणाम माना जा रहा है। कृष्णा देवी बैडमिंटन अकादमी के अन्य खिलाडिय़ों ने भी अपनी उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे श्लोक राज ने प्रदेश स्तरीय सीबीएसई क्रिस्टल बैडमिंटन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया है। वहीं, देवेंद्र सिंह ठाकुर का चयन खेलो इंडिया के लिए हुआ है। एक ही अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडिय़ों की इन उपलब्धियों से ललितपुर में बैडमिंटन के प्रति बढ़ते रुझान और युवा खिलाडिय़ों की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। आर्यवीर सिंह और सिद्धांत बुन्देला की जोड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।
फोटो-पी2
कैप्सन- विजयी प्रतिभागियों के साथ प्रशिक्षक

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now