कार्यालय पुलिस उपमहानिरीक्षक,देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा

Listen to this article

दिनांक: 21.10.2026*

*
*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अशोक कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा स्थित शहीद स्मारक पर अपने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान करने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।*

आज दिनांक 21.10.2026 को पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा स्थित शहीद स्मारक पर अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए उनके अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस का महत्व—

प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों की शहादत के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया।

दिनांक 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया था। इस घटना में सीआरपीएफ के 10 वीर जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इन वीर जवानों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, गोण्डा सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।

*कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग, समर्पण एवं बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now