एस.एस.बी. के उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी की अध्यक्षता में भारत-नेपाल काउंटर पार्ट समन्वय बैठक संपन्न

Listen to this article

प्रेस विज्ञप्ति
*विषय :- एस.एस.बी. के उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी की अध्यक्षता में भारत-नेपाल काउंटर पार्ट समन्वय बैठक संपन्न |*
आज दिनांक 30.08.24 को श्री वी. विक्रमण, उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.ब., लखीमपुर खीरी की अध्यक्षता में श्री रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमान्डेंट, श्री सोनू कुमार, उप कमान्डेंट, श्री राहुल भरत माली, सहायक कमान्डेंट और निरिक्षक गोविन्द प्रसाद, APF सीमा चौकी कटकुन्याँ, निरीक्षक लक्षमण थारू APF सीमा चौकी नारायणपुर के साथ एस.एस.बी. सीमा चौकी सुईया में काउंटर पार्ट समन्वय बैठक का आयोजन किया गया ।
इस दौरान दोनों पक्षों के मध्य निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा एवं सहमति बनी:-
1. मानव तस्करी को रोकने से सम्बंधित |
2. सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण को रोकने व् हटाने के सन्दर्भ में |
3. सीमा पर होने वाले मादक पदार्थ, हथियार, जाली नोट, पशुओं एवं अन्य वर्जित सामानों की तस्करी पर नियंत्रण |
4. सीमा पार आने-जाने वाले सभी नागरिकों के पहचान पत्र की जाँच एवं वाहनों की तलाशी के सम्बन्ध में |
5. वन्य जीव- जन्तुओ की तस्करी को रोकने के सन्दर्भ में |
6. घुसपैठियो व् तस्करों की धड पकड़ पर कार्ययोजना |
7. एस.एस.बी. एवं नेपाल APF के बीच संयुक्त गश्त एवं मैत्री खेल प्रतियोगिता के आयोजन के सन्दर्भ में |

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now