*जनपद सीतापुर* गैंगेस्टर अपराधी सहित 03 शातिर चोर गिरफ्तार, करीब 15 लाख के जेवर व करीब ₹ 03 लाख 60,000/- नगद बरामद व: 02 चोरी की घटनाओं का सफल-

Listen to this article

*जनपद सीतापुर*
गैंगेस्टर अपराधी सहित 03 शातिर चोर गिरफ्तार, करीब 15 लाख के जेवर व करीब ₹ 03 लाख 60,000/- नगद बरामद व: 02 चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण।‼️*
*दिनांकः-12.09.2026*

पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओ को गंभीरतापूर्वक लेते हुए टीमें गठित कर घटनाओं के शीघ्रातिशीघ्र अनावरण व संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है- उक्त निर्देशों के अनुपालन के क्रम में दिनांक 11-09-2026 को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी लहरपुर श्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में थाना तम्बौर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटनाओं से संबंधित थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोगों मु0अ0सं0 312/26 धारा 305(A)/331(3) BNS व मु0अ0सं0 291/26 धारा 305(A) BNS थाना तम्बौर का सफल अनावरण करते हुए प्राप्त साक्ष्यों/सूचनाओं के आधार पर दलपतपुर गांव के पास प्रकाश में आये 03 शातिर अभियुक्तों 1.अजीम पुत्र कलीम निवासी मोहल्ला शेखनटोला कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर 2. फरहान पुत्र सिराज निवासी मोहल्ला नबावगंज आजादनगर कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर व 3.राज पुत्र मेराज निवासी मोहल्ला नबावशाहपुरवा कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तगण के कब्जे से थाना तम्बौर क्षेत्र में चोरी से संबंधित करीब ₹15 लाख के जेवर तथा करीब ₹ 03 लाख 60,000/- रुपये नगद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे मिलकर बंद मकानों व दुकानों में चोरी करते थे। बताया कि हम तीनों लोग चोर है और बन्द घरों की रेकी करते है और जिन घरों मे ताला पड़ा हुआ होता है। जिनमें घर के सभी लोग बाहर गये होते है, उन घरों को निशाना बनाकर उनमें चोरी कर लेते है। यह जो सोने चाँदी के आभूषण व नकद रुपये हम लोगो के पास से बरामद हुए है। वे भी चोरी के ही है तथा हम लोग बहुत दिनों से मोहल्ला नबाबगंज कस्बा तम्बौर में रेकी कर रहे थे। चोरी करने से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे। पूर्व पंजीकृत चोरी के दोनों मुकदमों में चोरी का माल बरामद होने पर धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त अजीम उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में भी पूर्व में थाना तम्बौर पर गैंगेस्टर एक्ट/चोरी/नकबजनी जैसे धाराओं में करीब आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तो के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये उनके द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति के सम्बन्ध में सूचना/साक्ष्य संकलित कर जब्तीकरण की कार्यवाही शीघ्र ही अमल में लायी जायेगी। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1.अजीम पुत्र कलीम निवासी मोहल्ला शेखनटोला कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर 2. फरहान पुत्र सिराज निवासी मोहल्ला नबावगंज आजादनगर कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर
3.राज पुत्र मेराज निवासी मोहल्ला नबावशाहपुरवा कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर अनावरित अभियोग-

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now