*👉जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिल्ट सफाई/स्क्रैपिंग के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न*
श्रावस्ती, 27 अक्टूबर, 2026। सू०वि०। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सिल्ट सफाई/स्क्रैपिंग की बैठक की गई। बैठक में नहरों की सिल्ट सफाई के कार्यक्रम का अनुमोदन-क्रियान्वयन, अनुश्रवण सत्यापन आदि के लिए अधिशासी अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड-प्रथम नानपारा, सरयू नहर खण्ड-नानपारा, सरयू नहर खण्ड-3 बहराइच, सरयू नहर खण्ड-4 बहराइच, सरयू नहर खण्ड-5 बहराइच, सरयू नहर खण्ड-प्रथम बलरामपुर एवं चिŸाौडगढ़ बांध निर्माण खण्ड-बलरामपुर द्वारा नहरों की सफाई स्क्रैपिंग कार्य हेतु प्रस्तुत कार्ययोजनाओं को नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-6, श्रावस्ती द्वारा अध्यक्ष/जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर समिति द्वारा विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता (नोडल) सरयू नहर खण्ड-6, श्रावस्ती द्वारा अवगत कराया गया कि विŸाीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद-श्रावस्ती में 280.500 किमी0 नहरों की सफाई (विभागीय मद) से कार्य कराने हेतु अनुमोदनार्थ प्रस्तुत है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्य कराने से पूर्व सम्बन्धित उपजिलाधिकारी सम्बन्धित खण्ड के सहायक अभियन्ता एवं सम्बन्धित विकास खण्ड के जूनियर इंजीनियर, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सम्मिलित करते हुये समिति बनायी जाये जो नहरों की सिल्ट सफाई/स्क्रेपिंग के कार्यों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता (नोडल) सरयू नहर खण्ड-6. श्रावस्ती विकास शिरोमणि सिंह, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड नानपारा मलखान सिंह, अधिशासी अभियन्ता, चित्तौड़गढ़ बांध निर्माण खण्ड-बलरामपुर अखिलेश कुमार सहित सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता सहित सरयू नहर खण्ड के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।








