भसीन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन, अथर्व सिंह बने हेड बॉय और माही शर्मा हेड गर्ल

Listen to this article

ब्रेकिंग पीलीभीत

ब्यूरो रिपोर्ट ज्ञान प्रकाश पाठक
सम्पर्क सूत्र ÷9458741995

*भसीन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन, अथर्व सिंह बने हेड बॉय और माही शर्मा हेड गर्ल*

*पीलीभीत/पूरनपुर।* भसीन इंटरनेशनल स्कूल, पूरनपुर में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थी परिषद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्यता और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल आनंद शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अक्षत भसीन, प्रिया भसीन तथा प्रधानाचार्या संगीता भसीन,रीता झा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन एवं समर्पण का परिचय देते हुए आकर्षक सलामी परेड प्रस्तुत की। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यार्थी परिषद के गठन के अंतर्गत कक्षा 12 के छात्र अथर्व सिंह को हेड बॉय तथा माही शर्मा को हेड गर्ल चुना गया। मोहम्मद अरशान को वाइस हेड बॉय तथा नवनीत कौर को वाइस हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिवम सिंह को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा आयुष सिंह को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। तपस्या शर्मा को कल्चरल हेड तथा जशनदीप कौर को वाइस कल्चरल हेड बनाया गया। प्रतिभा सरोज को विजिलेंस तथा साक्षी सिंह को सेकंड विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई।

विद्यालय के विभिन्न हाउसों के लिए भी विद्यार्थियों को नेतृत्व की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। स्पार्टन हाउस की कैप्टन नंदनी सिंह, वाइस कैप्टन अक्षिता त्रिवेदी तथा विजिलेंस कृष्णा को नियुक्त किया गया। ट्रोजन हाउस के कैप्टन मोहम्मद तबरीक, वाइस कैप्टन अश्पिया नाज तथा विजिलेंस स्नेहा मौर्या को जिम्मेदारी दी गई। समुराई हाउस की कैप्टन नैन्सी सक्सेना, वाइस कैप्टन साक्षी सिंह तथा विजिलेंस वीर प्रकाश को नियुक्त किया गया। वहीं, गोरखा हाउस के कैप्टन राजवीर, वाइस कैप्टन रूज खान तथा विजिलेंस श्रद्धा को चुना गया।

समारोह के दौरान सभी नवचयनित पदाधिकारियों को उनके पदों के अनुरूप बैज एवं सैश प्रदान किए गए। इसके साथ ही विभिन्न कक्षाओं के प्रीफेक्ट विद्यार्थियों को भी बैज देकर उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। सभी विद्यार्थियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन करने की शपथ ली।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि कर्नल आनंद शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों का डटकर सामना करने, असफलताओं से सीख लेने और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायक विचारों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

समारोह का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि, सभी गणमान्य अतिथियों तथा उपस्थित स्टाफ का आभार व्यक्त किया। साथ ही, सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी परिषद विद्यालय में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now