कजरी तीज पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों ने राप्ती नदी से भरा जल

Listen to this article

कजरी तीज पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों ने राप्ती नदी से भरा जल

श्रावस्ती। जमुनहा विकासखंड के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित भेड़हिया घाट पर कांवड़ियों ने राप्ती नदी से जल भरा। कजरी तीज के अवसर पर कांवरिये इस जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

कांवड़ियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जल पात्रों में भरा और ढोल-मंजीरे के साथ यात्रा शुरू की। शिवभक्त रामधीरज ने बताया कि राप्ती नदी से चलकर वे बहराइच जनपद के थाना मटेरा क्षेत्र स्थित जंगली नाथ महादेव मंदिर तक करीब 55 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे।

यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now