एसकेएस कालेज में मनाया गया विश्व आईवीएफ दिवस
बहराइच। डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस सबलापुर में शुक्रवार को विश्व आईवीएफ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. संगीता मेहता रही। मुख्य अतिथि ने डा. संगीता मेहता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आईवीएफ एक प्रजनन प्रक्रिया है। जिसमें अंडे को शरीर के बाहर निषेचित किया जाता है और फिर भ्रुण को महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह उन जोड़ों के लिए है जो प्राकृतिक रुप से गर्भधारण करने में असमर्थ है। संस्था निदेशिका पल्लवी शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को आईवीएफ के बारे में विधिवत जानकारी दी। इस मौके पर मैनेजर आस्था शुक्ला, शिक्षक आलोक शुक्ला, फूलचंद्र डावरिया, भंवर चौधरी,मोहम्मद अशरफ, श्रवण कुमार, राहुल,गौरव,सुषमा गिरी, सौम्या सिंह,ईशा वर्मा, संगीतात्मक पाल, सौम्या सिंह,लवीशा,मधु उपाध्याय,नेहा,आयुषी समेत अन्य मौजूद रहें।
