गब्बापुर छठ घाट पर व्रतियों के बीच पहुंचे पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा

Listen to this article

*गब्बापुर छठ घाट पर व्रतियों के बीच पहुंचे पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा*,

*सूर्यदेव और छठी मैया का लिया आशीर्वाद*

संवाददाता -मंजीत मिश्र

*सिरसिया/ श्रावस्ती* -छठ महापर्व के पावन अवसर पर गब्बापुर स्थित छठ घाट पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा जी सम्मानित ग्राम प्रधान रवि त्रिपाठी जी के साथ छठ व्रतियों के बीच सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

छठ महापर्व के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्रती महिलाओं एवं पुरुषों ने विधि-विधान से भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर दद्दन मिश्रा जी ने छठ महापर्व की महत्ता को बताते हुए कहा कि सूर्यदेव की उपासना और छठी मैया के प्रति अटूट श्रद्धा का यह पर्व हमें संयम, समर्पण, पवित्रता तथा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है।

उन्होंने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से समस्त जनमानस के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

गब्बापुर छठ घाट पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण स्थापित किया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now