*श्रावस्ती के नए जिलाधिकारी होंगे मनोज कुमार राय, अन्नपूर्णा गर्ग का हुआ तबादला*
संवाददाता -मंजीत मिश्र
*श्रावस्ती*- जनपद श्रावस्ती में जिलाधिकारी के पद पर बदलाव किया गया है। मनोज कुमार राय को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग का तबादला कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार राय अब श्रावस्ती के नए डीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था की कमान उनके हाथों में होगी।
जिलाधिकारी के इस बदलाव को प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में देखा जा रहा है। नए जिलाधिकारी की नियुक्ति के बाद जनपद में प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।









