कार्तिक पूर्णिमा पर होलिया मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रद्धालुओं ने घाट पर किया पवित्र स्नान
नवाबगंज (बहराइच)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत होलिया मेले का आयोजन शुरू हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और घाट पर पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक आस्था के इस अवसर पर घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समथलिया चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ घाट पर मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से स्नान एवं मेले में शामिल हो सकें।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होलिया मेले में धार्मिक उत्साह और श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली।










