श्रावस्ती: मुर्गियों से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल

Listen to this article

*नानपारा से आ रही थी पिकअप, सुबह करीब 5 बजे बेगमपुर के सामने हुआ हादसा

जनपद श्रावस्ती में बुधवार सुबह करीब 5 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, नानपारा की ओर से मुर्गियों से लदी एक पिकअप वाहन आ रही थी। इसी दौरान बेगमपुर के सामने वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया।

हादसे की सूचना मिलते ही हरवंशपुर चौकी प्रभारी चंद्रोदय मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

बताया जा रहा है कि हादसे में चालक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसकी जान को खतरा बताया जा रहा है। फिलहाल चालक का अस्पताल में उपचार जारी है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now