ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
बांदा- केन नदी में मोरम माफियाओं का खेल! क्या जिला प्रशासन को चुनौती दे रहे अवैध खनन करने वाले लोग *
*बांदा।* बांदा में केन नदी की छाती छलनी करने का कथित खेल बेखौफ जारी है। ग्राम गोड़ी बाबा में बिना पट्टा, बिना परमिशन मोरम खनन के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। सैकड़ों ट्रैक्टरों से मोरम का परिवहन होने की बात सामने आ रही है।
आखिर किसकी निगरानी में चल रहा यह पूरा खेल? खनन विभाग की टीम कहां है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है?
अगर खनन अवैध है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि वैध है तो पट्टे और अनुमति का विवरण सार्वजनिक किया जाए।
अब वक्त सिर्फ सवालों का नहीं, मौके पर जांच और ठोस कार्रवाई का है। अब देखना यह कि जिला प्रशासन इस ओर कब ध्यान देता है और इस पर क्या कार्रवाई करता है।










