*टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय मुख्यालय भिंगा में जागरूकता का हुआ आयोजन*
टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के तहत” 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में जागरूकता एवं जाँच शिविर का आयोजन
श्रावस्ती दिनांक 21/04/2026 को बल मुख्यालय, स.सी.ब. नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण की अध्यक्षता में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में “टीबी मुक्त भारत” 100 दिवसीय सघन टीबी के तहत एक जागरूकता एवं जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जिला श्रावस्ती के क्षय रोग विभाग के सहयोग से सम्पन्न हुआ ! कार्यक्रम के दौरान डॉ. संत कुमार क्षय रोग विशेषज्ञ एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित बल कर्मियों को टीबी की पहचान, जांच प्रक्रिया, उपचार, पोषण सहायता तथा टीबी निवारक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर कमांडेंट वरुण ने, डॉ. संत कुमार और उनकी टीम को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, तथा अपने संबोधन में कहा कि कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है लेकिन यह पूर्णतः उपचार योग्य है। समय पर जांच और सही इलाज से पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि हम सब जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
तत्पश्चात टीबी रोग की प्रारंभिक पहचान हेतु वाहिनी के बल कर्मियों की चेस्ट स्क्रीनिंग भी की गई, जिसमें सभी कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम में सोनू कुमार, उप कमांडेंट डॉ. कल्पना पाटील, सहायक कमांडेंट (वाहिनी चिकित्सा अधिकारी), अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित रहे।
यह पहल “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्वास्थ्य जागरूकता और समय पर उपचार को बढ़ावा देता है।












