परिवार परामर्श केंद्र में सुलझे चार पारिवारिक विवाद, आपसी समझ से हुआ समझौता
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, श्रावस्ती में आयोजित बैठक के दौरान कई वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। संवाद, काउंसलिंग एवं आपसी सहमति के माध्यम से चार मामलों में सुलह
-समझौता कराया गया।बैठक में प्रभारी उप निरीक्षक शिवशरण गौड़, संभ्रांत नागरिक सोहनलाल मिश्रा, महिला आरक्षी अर्चना रावत एवं नीतू कुशवाहा की उपस्थिति में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। काउंसलिंग के माध्यम से आपसी मतभेदों को दूर कर रिश्तों में पुनः विश्वास स्थापित कराया गया।पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की इस संवेदनशील पहल से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो सका। सुलह के बाद सभी पक्षों ने भविष्य में आपसी सामंजस्य बनाए रखने और पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आश्वासन दिया।पुलिस प्रशासन ने बताया कि सभी मामलों में आगे भी निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा, ताकि समझौते स्थायी रूप से सफल रहें और परिवारों में सौहार्द बना रहे,सुलह-समझौता किए गए प्रमुख मामले —जलरसा पुत्री भागीरथ वर्मा बनाम दिलीप कुमार वर्मा,सुनीता देवी पत्नी महेश कुमार बनाम महेश कुमार,रुबीना बानो पत्नी जुनैद अहमद बनाम जुनैद अहमद,मनीषा कसौधन पुत्री भास्कर कसौधन बनाम सोनू कसौधन,इस पहल से यह स्पष्ट है कि पुलिस प्रशासन केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में पारिवारिक सौहार्द और समरसता स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।












