मिशन शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

Listen to this article

मिशन शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

समाज में सुरक्षा और जागरूकता का वातावरण हो रहा मजबूत

श्रावस्ती! पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन तथा चंद्रकेश सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में श्रावस्ती जनपद में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है।इसी क्रम में थाना कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौपाल, संवाद एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें “शक्ति दीदी” बनकर निडरता के साथ अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह दी गई। महिलाओं को ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं, UPCOP ऐप और CCTNS प्रणाली के उपयोग के बारे में जानकारी देकर डिजिटल माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। जनपद के सभी थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी भी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाओं को त्वरित और प्रभावी सहायता मिल सके।
यह अभियान महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, जिससे समाज में सुरक्षा और जागरूकता का वातावरण मजबूत हो रहा है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now