*कानपुर ब्रेकिंग*
*कल्याणपुर रेलवे स्टेशन हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहा है आज दूधियों के आतंक से एक महिला की जान जाते-जाते बची* बिना टिकट चलने वाले दूधिये ट्रेन के डिब्बे में हमेशा कब्जा किए रहते हैं अगर आपने कुछ कह दिया तो लड़ाई करने पर आमादा हो जाते हैं ट्रेन के निकलने वाले रास्ते पर दूधियों ने अपने डब्बे लगा रखे थे रास्ते में महिला उतारने की कोशिश कर रही थी अचानक उसका पैर फिसल गया स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने ट्रेन के नीचे आने से महिला को बचा लिया पूरा कल्याणपुर स्टेशन शोर शराबे के माहौल से गूंज उठा मौके पर आर पी एफ पुलिस फोर्स ने दूधिया को गिरफ्तार कर लिया अनवरगंज आरपीएफ चौकी ले गई है अब देखना यह होगा क्या कार्रवाई होती है बिना टिकट चलने वाले दुधियो पर कब कसेगी लगाम अब यह चिंता का विषय बन चुका है ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह सब कुछ ऐसे ही चलता रहेगा?????












