गलत ढंग से पार्क किए गए वाहनों पर कानपुर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही

Listen to this article

*गलत ढंग से पार्क किए गए वाहनों पर कानपुर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही….*

▪️सावधानीपूर्वक एवं निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें, अन्यथा वाहन के विरुद्ध चालान/क्रेन कार्यवाही की जाएगी।
▪️विगत 4 दिनों में 100 से अधिक गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों पर कार्यवाही करते हुए यातायात क्रेन द्वारा वाहनों को हटाया गया।
▪️रामादेवी क्षेत्र में अवैध पार्किंग के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी..

दिनांक 20.05.2026 को रामादेवी क्षेत्रांतर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध एवं गलत तरीके से सड़क पर खड़े चार पहिया वाहनों के विरुद्ध सघन कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठवाकर थाना चकेरी भेजा गया।

ज्ञातव्य है कि विगत दिनों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क पर गलत ढंग से पार्क किए गए 100 से अधिक वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा चुकी है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा यातायात बाधित करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

*सभी वाहन स्वामी सावधान रहें, निर्धारित पार्किंग स्थलों के अतिरिक्त सड़क पर वाहन खड़ा न करें। अवैध पार्किंग से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि आमजन को असुविधा एवं दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है।* नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध वाहन सीज/चालान सहित विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

कानपुर ट्रैफिक पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now