जिला अधिकारी श्रावस्ती के निर्देशन के क्रम में श्रम विभाग की बड़ी पहल सिरसिया ब्लॉक की चार ग्राम पंचायत को ब्लॉक स्तर पर बाल श्रम मुक्त का अनुमोदन किया किया गया पारित

Listen to this article

*प्रेस विज्ञप्ति*

*जिला अधिकारी श्रावस्ती के निर्देशन के क्रम में श्रम विभाग की बड़ी पहल सिरसिया ब्लॉक की चार ग्राम पंचायत को ब्लॉक स्तर पर बाल श्रम मुक्त का अनुमोदन किया किया गया पारित ।*

*सिरसिया ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतें ब्लॉक स्तर पर ‘बाल श्रम मुक्त’ घोषित*

*• खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक संपन्न*

*• भचकाही, जोगनभेरिया, मदारगढ़ और पड़री को बाल श्रम से मिली मुक्ति; संस्थाओं ने जताई प्रतिबद्धता*

श्रावस्ती। माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ‘बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश 2026 – 2027 को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आज विकास खंड सिरसिया के खंड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक खण्ड विकास अधिकारी (BDO) महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर बाल कल्याण समितियों द्वारा पारित बाल श्रम मुक्ति प्रस्तावों की समीक्षा करना और क्षेत्र को बाल विवाह व बाल श्रम जैसी कुरीतियों से पूरी तरह मुक्त बनाना था।
सर्वसम्मति से बाल श्रम अनुमोदन प्रस्ताव पारित, अभिभावकों की होगी काउंसलिंग बैठक के दौरान पूर्व में ग्राम स्तर पर बाल कल्याण समितियों द्वारा पारित किए गए बाल श्रम अनुमोदन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व श्रम विभाग श्रावस्ती के आपसी समन्वय से डिस्ट्रिक्ट कन्सल्टेन्ट राजेश कुमार द्वारा विभिन्न गांवों—भचकाही, जोगनभेरिया, मदारगढ़ एवं पड़री—में बाल श्रम उन्मूलन के लिए किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया।

उपरोक्त गांवों में बाल श्रम निषेध, बाल विवाह निषेध और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही, बाल श्रमिकों का चिन्हांकन कर उनके अभिभावकों को समझाय बुझाय गया और बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा (विद्यालय) से जोड़ा गया। बैठक में उपस्थित सभी हितधारकों की सर्वसम्मति से इन चारों ग्राम पंचायतों को ब्लॉक स्तर पर आधिकारिक रूप से ‘बाल श्रम मुक्त’ घोषित कर दिया गया।

बैठक में अधिकारियों और संस्थाओं की रही गरिमामयी उपस्थित इस महत्वपूर्ण बैठक में ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
खण्ड विकास अधिकारी, सिरसिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), सहायक विकास अधिकारी (ADO), खंड शिक्षा अधिकारी (BEO), जिला प्रोबेशन परामर्शदाता, मेडिकल अधिकारी, सिरसिया, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, जिला समन्वयक, देहात संस्थान, जिला समन्वयक, एक्शन ऐड ।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और कार्यकर्ताओं ने इन चारों ग्राम पंचायतों को भविष्य में भी बाल श्रम और बाल विवाह से मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया। सभी हितधारकों ने भविष्य में इन गांवों में निरंतर निगरानी रखने और किसी भी प्रकार के बाल शोषण को रोकने के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता और सहयोग जाहिर किया।

सहायक श्रम आयुक्त श्रावस्ती। दीनानाथ विश्वकर्मा रिपोर्ट

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now