*इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस एवं SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग व सघन चेकिंग अभियान जारी*
पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती की इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा लगातार संयुक्त गश्त, निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में *थाना सिरसिया पुलिस, थाना मल्हीपुर व SSB* की संयुक्त टीम द्वारा *इंडो-नेपाल सीमा* क्षेत्र ग्राम सघईपुरवा, बनियागांव आदि विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान *सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई* तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में *शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों की रोकथाम सुनिश्चित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।* पुलिस एवं SSB की सतर्क एवं समन्वित कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी हुई है।
श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस इकाई या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।












