महाराजा सुहेलदेव स्मारक मेला का भव्य आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्मारक मेला का भव्य आयोजन 23 एवं 24 तारीख को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं एवं लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आकर्षक झांकियों एवं मनोरंजन कार्यक्रमों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ पूरे मेले में देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की वीरता, शौर्य और बलिदान को समर्पित यह मेला समाज में एकता, संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
रिपोर्ट: गुलशन अवस्थी, ब्यूरो बहराइच












