अधिमास (मलमास) के द्वितीय सोमवार में जलाभिषेक/मेला के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने विभूतिनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में मलमास के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह ने थाना सिरसिया अंतर्गत पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर हेतु तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश एवं निकासी मार्गों, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही हेतु किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं सभी को अपने दायित्वों का सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष सिरसिया सौरभ सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे












