दहेज उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने की थी आत्महत्या, पति गिरफ्तार
श्रावस्ती। थाना हरदत्तनगर गिरन्ट पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।पुलिस के अनुसार, दिनांक 06 जून 2026 को उपनिरीक्षक संदीप कुमार एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर उम्मेदपुरवा मोड़ स्थित लालू भट्ठा के पास, ग्राम सरका बरांव क्षेत्र से दहेज हत्या प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शहबाज खाँ पुत्र कमाल खाँ, निवासी ग्राम रानीसीर, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना हरदत्तनगर गिरन्ट में मु0अ0सं0 82/2026 के तहत धारा 85, 80(2) भारतीय न्याय संहिता तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप
पुलिस के मुताबिक, वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त शहबाज खाँ दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी नगमा को लगातार प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर नगमा ने 01 जून 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय भिनगा के समक्ष पेश कर दिया।












