* *लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाठक की मेहनत रंग लाई*,
* *केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्य सचिव व जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पानी निकास हेतु नाला व आरसीसी निर्माण कराये जाने के लिए पत्र भेजकर किया आदेशित*
जिला संवाददाता -मंजीत मिश्र
*भिनगा /श्रावस्ती*- जनपद श्रावस्ती के हरिहरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पटना खरगौरा के ग्राम खरगौरा में पानी के समुचित निकास न होने से नालियों में गंदा पानी व मार्ग पर कीचड़ व गंदा पानी भरा रहता था गांव के खड़ंजा व रास्ते भी जर्जर थे जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था स्कूली बच्चों के कपड़े गंदे हो जाते थे तथा उन्हें स्कूल जाने में परेशानी उठानी पड़ती थी जिस परेशानी को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास )के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाठक ने संज्ञान में लेते हुए अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी को पत्र लिखा जिस पत्र का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार व जिला अधिकारी श्रावस्ती को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए इस गंभीर समस्या से निपटने तथा गांव के रास्ते पर आरसीसी मार्ग का निर्माण व जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए पानी निकास हेतु नाले के निर्माण कराए जाने को लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेशित किया अब देखना यह है कि कब तक खरगौरा ग्राम वासियों को इस समस्या से निजात मिल पाती है, उन्हें कब एक अच्छी सड़क व पानी के समुचित निकास की व्यवस्था हो पाती है या उन्हें इस आदेश के बाद भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है!












