मानव तस्करी के प्रयास का भंडाफोड़, 04 नेपाली लड़कियों का सकुशल रेस्क्यू, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Listen to this article

मानव तस्करी के प्रयास का भंडाफोड़, 04 नेपाली लड़कियों का सकुशल रेस्क्यू, 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*02 मोटरसाइकिल एवं 06 मोबाइल फोन बरामद, सीमा क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही*

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मानव तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चंद्रकेश सिंह* एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा *श्री भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सिरसिया *श्री सौरभ सिंह* के नेतृत्व में थाना सिरसिया पुलिस, एसएसबी एवं एनजीओ की संयुक्त टीम द्वारा 04 नेपाली लड़कियों को सकुशल रेस्क्यू करते हुए मानव तस्करी में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 20 जून, 2026 को रात्रि लगभग 09:00 बजे एसएसबी के SIGD TH नयन सिंह मय टीम एवं एनजीओ टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो व्यक्तियों को चार नेपाली लड़कियों को मोटरसाइकिलों पर बैठाकर नेपाल से भारत की ओर लाते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। पूछताछ एवं जांच के दौरान मानव तस्करी से संबंधित तथ्य प्रकाश में आने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा चारों लड़कियों को उनके चंगुल से मुक्त कराया गया।

इस संबंध में थाना सिरसिया पर *मु0अ0सं0 164/2026, धारा 143(5) बीएनएस* पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। रेस्क्यू की गई चारों नेपाली लड़कियों को आवश्यक सहायता एवं संरक्षण प्रदान करते हुए नियमानुसार *वन स्टॉप सेंटर* भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. श्रवण कुमार यादव पुत्र तीरथ राम यादव निवासी प्राणपुर थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
2. रामकृष्ण पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बेडसारी थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।

*बरामदगी का विवरण-*
02 अदद मोटरसाइकिल
06 अदद मोबाइल फोन

*गिरफ्तारी/रेस्क्यू टीम-*
1. SIGD TH नयन सिंह मय एसएसबी टीम
2. हेड मोहर्रिर शोभाराम थाना सिरसिया
3. एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त टीम

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now