*प्रेस विज्ञप्ति*
दि0- 18.07.2026
*साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरण्ट द्वारा वादी/पीड़ित के बैंक खाते से UPI के जरिये ठगी गयी कुल धनराशि में से 30,000/- रूपया वादी/पीड़ित के बैंक खाता में वापस कराया गया*
*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री आलोक कुमार के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना हरदत्तनगर गिरण्ट श्री महिमानाथ उपाध्याय व साइबर सेल की कार्यवाही से शिकायतकर्ता अभिषेक गुप्ता के बैंक खाते से UPI के जरिये ठगी गयी कुल धनराशि 60,000/- रूपया में से 30,000/- (तीस हजार) रूपया वादी/ पीड़ित के बैंक खाता में वापस कराया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
आवेदक अभिषेक गुप्ता पुत्र मंशाराम नि0 गोपाला सराय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक- 23.01.2026 को एनसीआरपी पोर्टल (WWW.Cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराया गया था। जिसमें वादी अभिषेक गुप्ता का साइबर ठगों द्वारा UPI के माध्यम से कुल 60,000/- रूपया ठग लिया गया था।
*विवरण पुलिस टीमः-*
1. प्र0नि0 श्री महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट
2. उ0नि0 छैल बिहारी प्रभारी साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरण्ट
3. का0 रविन्द्र यादव साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरण्ट












