*महसी: 1 साल 4 महीने में ही ढह गया स्वर्ग धाम, निर्माण में भ्रष्टाचार के लगे आरोप*
*बहराइच।* सरकार की करोड़ों की लागत से बने निर्माण कितने टिकाऊ हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण बहराइच जिले में देखने को मिला है। विकास खंड *महसी* की *ग्राम पंचायत चांदपारा में बना “स्वर्ग धाम” उद्घाटन के महज *1 साल 4 महीने* बाद ही ढहकर मलबे में तब्दील हो गया।
ग्राम पंचायत चांदपारा में बने स्वर्ग धाम का उद्घाटन *27 मार्च 2025* को बड़े धूमधाम से किया गया था। लेकिन *25 जुलाई 2026* की सुबह यह निर्माण अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि जनता के टैक्स के पैसे से बना यह निर्माण इतनी कम अवधि में गिर गया, इससे साफ जाहिर है कि निर्माण में *घटिया सामग्री* लगाई गई और *गुणवत्ता से पूरी तरह समझौता* किया गया।
गांव वालों का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदार, सचिव, प्रधान और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर सरकारी धन का बंदरबांट किया है।
*ग्रामीणों की मांग*
ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी बहराइच से मांग की है कि स्वर्ग धाम निर्माण की *उच्च स्तरीय जांच* कराई जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले *संबंधित अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान तथा निर्माण कार्य से जुड़े लोगों* के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और सरकारी धन की वसूली की जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पत्रकार गुलशन अवस्थी ब्यूरो बहराइच












