एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद, नेपाली महिला गिरफ्तार

Listen to this article

*प्रेस विज्ञप्ति*

*एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद, नेपाली महिला गिरफ्तार*

*रुपैडीहा, 16 अगस्त 2026*:
श्री गिरीश चंद पाण्डे, कमाण्डेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच के सतत पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 16 अगस्त 2026 सीमा चौकी रुपैडीहा, 42वीं वाहिनी एसएसबी एवं थाना रुपैडीहा उत्तरप्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

बीआईटी चेक पोस्ट पर संयुक्त चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के दौरान एक नेपाली महिला, मनपुरा बुधा मगर, को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तालाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उक्त अफीम उसे नेपाल के रोल्पा जिले में एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई थी, जिसे उसे रुपैडीहा में एक अज्ञात व्यक्ति को सौंपना था।

बरामद अफीम को नियमानुसार जब्त करते हुए गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु थाना रुपईडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसबी द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी सहित सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सतत निगरानी एवं संयुक्त अभियान जारी है।

सादर:)

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now