बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Listen to this article

बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

*रिपोर्ट कुश भार्गव*

वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब छह लाख रुपये की ठगी करने और फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने के आरोप में सिगरा पुलिस ने चन्द्रमणि शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को सोनिया रोड स्थित उसके कार्यालय से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, चन्द्रमणि शर्मा पुत्र विंध्याचल शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी त्रिदेव नगर कॉलोनी, सरायनंदन, भेलूपुर और वर्तमान पता आनंद नगर, कंदवा, चितईपुर है। आरोप है कि उसने पीड़िता को बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर करीब छह लाख रुपये लिए। इसके बाद पीड़िता का विश्वास बनाए रखने के लिए उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया।

मामला सामने आने के बाद पीड़िता की शिकायत पर सिगरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0338/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 352, 336(3), 338 और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को सी-14/160, डीपी सोनिया रोड स्थित उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, मुख्य आरक्षी कृपा सिंधु भारती और आरक्षी उमेश यादव शामिल रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now