आम पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान

Listen to this article

आप पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान

रूपईडीहा, बहराइच आम आदमी पार्टी की रूपईडीहा इकाई ने नगर पंचायत रूपईडीहा में वार्ड नं. 15 सरस्वती नगर (नई बस्ती) में कैंप लगाकर प्रारंभ किया। मोहल्ले के दर्जनों जन आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए उत्सुक दिखे। सम्भावित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी भीष्म त्रिपाठी ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष और सभासद बनने पर गृह कर आधा देना होगा एवम पानी सप्लाई का कोई शुल्क देय नही होगा। डॉ सत्तार ने कहा योजनाओं का पूर्ण लाभ मिलेगा। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर कार्य होगा जिससे जनता लाभवांतित होगी। इस अवसर पर नगर पंचायत रूपईडीहा प्रभारी शकील अहमद ने कहा उत्तर प्रदेश की जनता समझदार और जान चुकी है कि भाजपा के विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी ही है वो दिन दिन दूर नही है। अब शुरुआत नगर निकाय चुनाव से होगी। नगर अध्यक्ष एडवोकेट रिजवान मलिक, सभासद प्रत्याशी नन्द किशोर व हनुमान सोनी ने भी अपने अपने विचारों से आमजन को अवगत कराया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now