62 वी वाहिनी एसएसबी भिनगा जनपद श्रावस्ती के कमांडेंट श्री रवींद्र कुमार राजेश्वरी के दिशा-निर्देशन में एसएसबी की सीमा चौकी सुईया और नेपाल सशस्त्र बल (NAPF)कैम्प कटकुइयाँ (बाँके, नेपाल) के मध्य समन्वय बैठक का आयोजन आज दिनाँक 15.04.23 को 10 से 11 बजे तक सुईया कैम्प के प्राँगण में किया गया जिसमें एसएसबी की ओर से निरीक्षक रमेश कुमार यादव जब कि APF की ओर से निरीक्षक विश्व बहादुर खबास और उपनिरीक्षक नरेंद्र हमाल नें भाग लिया।
इस समन्वय बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई :-
*1.* सीमा स्तंभों की सुरक्षा एवं रख-रखाव।
*2.* समय समय पर सीमा चौकी स्तरीय संयुक्त गश्त का आयोजन।
*3.* दोनों साइड में दोहरी नागरिकता रखने वाले लोगों की जानकारी साझा करना।
*4.* अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण |
*5.* जंगली जीव जंतुओं की सुरक्षा एवं लकड़ी तथा वन्य जीवों की अवैध तस्करी पर नियंत्रण |
*6.* नकली मुद्रा पर रोक |
*7.* अवैध हथियारों की तस्करी पर नियंत्रण |
*8.* मानव तस्करी की रोकथाम।
*9.* संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखना |
*10.* 04 मई को श्रावस्ती जिले में होनें वाले नगर निकायों के चुनाव के मद्देनजर चुनाव को प्रभावित करने वाले शरारती तत्वों के आवागमन पर रोक।
*11.* बॉर्डर क्षेत्र में होनें वाले अपराधों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को साझा करना |
*12.* समय समय पर मैत्रीखेल का आयोजन।
