प्रेस विज्ञप्ति
समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ करने का संदेश दे गया दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति का स्थापना दिवस एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन
गोरखपुर। दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर द्वारा आज गोकुल अतिथि भवन, सिविल लाइन्स, गोरखपुर में स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन का भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। सम्मेलन में स्थानीय सदस्यों के साथ ही देश-प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में समाज के स्वजनों ने सहभागिता की। देवरिया, कुशीनगर, संत कबीर नगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती सहित बिहार एवं अन्य राज्यों के विभिन्न जिलों से आए स्वजनों की सहभागिता ने आयोजन को व्यापक स्वरूप प्रदान किया।
समारोह में समिति के अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष इं॰ अरविन्द कुमार पाठक, महामंत्री इं॰ अनन्त कुमार मिश्र, संगठन मंत्री इं॰ रजनीश कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री अशोक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अमर मिश्र, सांस्कृतिक एवं प्रचार-प्रसार मंत्री सर्वेश्वरी मिश्र, विधिक कार्य मंत्री अनिल कुमार मिश्र तथा कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार मिश्र, सतीश कुमार मिश्र, अभय पाण्डेय एवं दिनेश मणि मिश्र सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। विशिष्ट संरक्षकों में आचार्य रामाधार पाण्डेय, जी॰के॰ पाण्डेय, इं॰ पी॰एन॰ मिश्र, इं॰ कौशल किशोर पाण्डेय, इं॰ रमेश चन्द्र पाण्डेय, डॉ॰ गोविन्द पाण्डेय, डॉ॰ पी॰के॰ मिश्र, डॉ॰ ए॰के॰ पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय, माधवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार मिश्र, अवधेश पाण्डेय ‘गुरुजी’, संतोष कुमार मिश्र, राज कुमार पाण्डेय एवं चूड़ा मणि मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में समिति परिवार के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने हेतु आकृति मिश्रा, दिसीता मिश्रा, भूमिका मिश्रा, सुरभी पाठक एवं सक्षम दीप मिश्र को समिति के विशिष्ट संरक्षक संतोष कुमार मिश्र की ओर से अपने पूज्यनीय पिता की स्मृति में ‘गौतम मिश्र स्मारक प्रतिभा सम्मान’ प्रदान किया गया।
इसी क्रम में इस वर्ष नीट प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर राजकीय मेडिकल कॉलेज में एम॰बी॰बी॰एस॰ प्रथम वर्ष में प्रवेश प्राप्त करने वाले समिति परिवार के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ईशान शाण्डिल्य, अर्नब मिश्र, नवनीत पाण्डेय एवं रुद्र मिश्र को समिति के विशिष्ट संरक्षक अवधेश पाण्डेय ‘गुरुजी’ की ओर से अपनी पूज्यनीय माताजी की स्मृति में ‘श्रीमती पानमती पाण्डेय स्मारक प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित स्वजनों को भावविभोर कर दिया। अक्षिता, ऋद्धि, सिद्धि, शिवांगी, मीनू पाण्डेय, अभिलाषा, नितिन, प्रांजलि, सर्वेश्वरी मिश्र, जी॰के॰ पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय एवं दीप माला ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता एवं पारिवारिक मूल्यों की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
वैवाहिक परिचय सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को एक उपयुक्त मंच प्रदान करते हुए पारस्परिक परिचय एवं वैवाहिक संबंधों की संभावनाओं को सुगम बनाना रहा। सम्मेलन में विभिन्न स्थानों से आए परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा सामाजिक स्तर पर पारस्परिक संवाद एवं संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ।
समारोह में वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार, सामाजिक सहभागिता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। समिति द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किए जाने को समाज में शिक्षा एवं उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। साथ ही वैवाहिक परिचय सम्मेलन को समाज के परिवारों को एक-दूसरे के निकट लाने वाला उपयोगी एवं सार्थक प्रयास बताया गया।
महामंत्री इं॰ अनन्त मिश्र, कोषाध्यक्ष अमर मिश्र एवं कार्यकारिणी सदस्य दिनेश मणि मिश्र को समिति व समाज कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस पावन अवसर पर अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण समाज व उपस्थित सदस्यों द्वारा सामूहिक बधाई व शुभकामना गीत गया गया।
कार्यक्रम का संचालन समिति के उपाध्यक्ष इं॰ अरविन्द कुमार पाठक ने किया। सम्मेलन के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, विशिष्ट संरक्षकों, सहयोगी सदस्यों एवं देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वजनों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग रहा। आयोजन के माध्यम से समिति ने सामाजिक एकता, पारस्परिक सहयोग, शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन तथा अपनी सांस्कृतिक एवं पारिवारिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
– अनन्त मिश्र (महामंत्री)
दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश) गोरखपुर।
📞9451685530












