*ललितपुर जनपद को दैवीय आपदा प्रभावित जिला घोषित किया जाए* : *बलवंत सिंह*
कांग्रेस प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ललितपुर जनपद को दैवीय आपदा प्रभावित जिला घोषित करने की मांग उठाई।
कांग्रेस प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्र के माध्यम से जनपद ललितपुर में विगत दिनों हुई भारी बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी तथा कटी हुई उड़द, मूंग, मक्का, मूंगफली सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। इससे जनपद के लाखों किसान गंभीर आर्थिक संकट में आ गए हैं।
किसानों की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। फसलें नष्ट होने से किसानों के सामने आगामी फसल की तैयारी, परिवार के भरण-पोषण तथा कृषि ऋण आदि की अदायगी का संकट उत्पन्न हो गया है।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जनपद ललितपुर को दैवीय आपदा प्रभावित जिला घोषित किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई एवं शासन को संस्तुति की जाए तथा प्रभावित किसानों की फसलों का निष्पक्ष एवं शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा एवं फसल बीमा की धनराशि उपलब्ध कराई जाए।
किसानों के हित में यह सराहनीय कार्य होगा।
भवदीय
बलवंत सिंह राजपूत
प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ












