महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय लखनऊ श्री रत्न संजय कटियार एवं कमांडेंट 62 वी वाहिनी एसएसबी श्री रवींद्र कुमार राजेश्वरी

Listen to this article

*महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय लखनऊ श्री रत्न संजय कटियार* एवं *कमांडेंट 62 वी वाहिनी एसएसबी श्री रवींद्र कुमार राजेश्वरी* के निर्देशानुसार एसएसबी       की सभी सीमा चौकियों में *काउंटरपार्ट नेपाल* के सशस्त्र बलों के साथ *एसएसबी के शहीद जवानों के नाम पर* मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाय l इसी क्रम मे देश की सुरक्षा के लिए जम्मू काश्मीर के रामबन बनिहाल मे दिनाक 20/9/2017को आतंकवादियों से लड़ते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 14वी वाहिनी के आरक्षी/सा. स्वर्गीय राम परवेश यादव की याद मे आज दिनाक 30/05/23को समय 1600से 1700बजे तक” A” समवाय सुईया मे नेपाल A P F कैम्प कटकुईया और एस एस बी कैम्प सुईया के जवानों के मध्य एक वालीबॉल मैच का आयोजन किया गया l इस मैच को एस एस बी ने 2-1 से अपने नाम किया l
इस अवसर पर प्रमुख खिलाड़ी प्रतिभागियों में नेपाल APF की ओर से उपनिरीक्षक नरेन्द्र हमाल , मुख्य आरक्षी – गणेश बहादुर , सहायक मुख्य आरक्षी – कृष्ण मिराज , तारी सिंह भट , आरक्षी भक्ता बहादुर ओली ,सगत शाही SSB की ओर से सहायक उप निरीक्षक – खिरोद बरूआ डेका ,मुख्य आरक्षी -मुरली मोहन नाका , आरक्षी -तरुण कुमार ,पिसिनी दुर्गा प्रसाद , आरक्षी /साफ आतनु मिस्त्री , आरक्षी/चालक – सोमपाल ठाकुर, आरक्षी रोककम गणेश ने भाग लिया l

इस खेल का *प्रमुख उद्देश्य* दोनों देशों के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत एवं संबंधों को कायम रखना, दोनों सशस्त्र बलों के बीच आपसी सामंजस्य और समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना, बलों में अच्छे खिलाड़ियों की खोज करना, खेल प्रतिभा को निखारना, खेलों को बढ़ावा देना, देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले एसएसबी जवानों को याद करना, सीमाई क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देना और होनहार/प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का पता लगाना है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now