प्रेस वार्ता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार
तहसील क्षेत्र के राप्ती वैराज पर रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचकर राप्ती बैराज व राप्ती नहर परियोजाओ का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान मंत्री ने प्रेस वर्ता कर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 9 साल पुरा होने के दौरान प्रधानमंत्री के द्वारा लाभकारी व विकासकारी परियोजाओ को बताते हुए प्रसंसा किया।
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह जिले को जिले के भर्मण के दौरान रविवार को दोपहर करीब 12 बजे जमुनहा क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह राप्ती वैराज पर पहुँचे वहा पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया जिसके बाद पत्रकारों के साथ प्रेस वर्ता किया। प्रेस वर्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल में किये गये लाभकारी व विकासकारियों की प्रसंसा करते हुए बताया की 1973 में शुरु हुई सरयू नहर परियोजना 2014 तक अधूरी पड़ी हुई। नहर परियोजना को आगे बढ़ाते हुए भाजपा सरकार ने नहर परियोजना का कार्य पुरा किया। जिसके किसानो का सिचाई का फायदा हुआ किसान खुशहाल है। किसानो को सम्मान निधि के तहत 2 हजार किस्त दिया जा रहा है। इसी प्रकार उन्होंने भाजपा सरकार से किये जा रहे सरहना किया। इस दौरान विधायक राम फेरन पाण्डेय, श्री पदम सेन चौधरी ( पूर्व सांसद/ प्रदेश उपाध्यक्ष),जिला पंचायत अध्यक्ष दददन मिश्रा, जमुनहा ब्लाक प्रमुख शिवम, भाजपा नेता रणवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा ओम, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, जिलाधिकारी कृतिका शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती अनुभव सिंह व समस्त भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो दिलीप वर्मा
की रिपोर्ट
