विषय:- एस.एस.बी. के द्वारा निःशुल्क मानव चिकित्सा (OPD) शिविर का आयोजन
महोदय को अवगत कराना है कि आज दिनांक 05.10.2023 को श्री निरुपेश कुमार, उप कमांडेंट/ कार्यवाहक कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के दिशा निर्देशन में ‘बी’ समवाय भैसाई नाका के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सुहेलवा, जरवल, टिठरिया में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मानव चिकित्सा (OPD) शिविर का आयोजन किया गया |
इस दौरान डॉ. अजीत उप-कमाडेंट (चिकित्साधिकारी) के द्वारा निःशुल्क मानव चिकित्सा (OPD) शिविर लगाकर सुहेलवा के 10, जरवल के 7, टिठरिया के 6 कुल 23 ग्रामीणों को परामर्श के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया | इस दौरान डॉ. अजीत उप कमान्डेंट के द्वारा और ग्रामीणों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं सचेत रहने के लिए जागरूक करते हुए लोंगो को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, आई फ्लू, स्किन एलर्जी एवं फाईलेरिया आदि रोगों से बचने के उपाय बताये |
इस दौरान ‘बी.’ समवाय भैसाई नाका से उप निरीक्षक मदन लाल, सहायक उप निरीक्षक मेडिक्स दीन बन्धु सरकार, स.उप निरीक्षक सुमित शर्मा के साथ अन्य जवान सहित ग्रामीण उपस्थित रहे | जिसके कुछ छायाचित्र महोदय के अवलोकनार्थ प्रेषित है |
सादर
निरुपेश कुमार
उप कमान्डेंट/कार्यवाहक कमांडेंट
62वीं वाहिनी स.सी.ब., भिनगा (उ.प्र.)












