आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के प्रशासनिक नियंत्रण में जनपद श्रावस्ती में नो सृजित कृषि विज्ञान केंद्र श्रावस्ती द्वारा 5 दिवसीय रंगीन मक्षली पालन तकनीकी पर आज दिनांक 30 दिसम्बर 2023 को कृषि विज्ञान केंद्र श्रावस्ती में संपन्न हुआ जिसमें किसानों को रंगीन मछली पालन के बारे में विस्तार से बताया गया जिसमें डॉक्टर संजीव कुमार विषय वस्तु विशेषज्ञ ने मछली पालन के बारे में विस्तार से कृषकों को जानकारी दी तथा रंगीन मछली पालन की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया I प्रभारी अधिकारी डॉक्टर विनय कुमार ने मछली के पोषक आहार के बारे में किसानों को विस्तार से बताया डॉ राम भरोंसे ने तालाब के मिट्टी की जांच व पानी की जांच के बारे में कृषकों को जानकारी दी डॉक्टर रोहित कुमार पांडे ने मछलियों में होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया तथा उसमें लगने वाले रोगों की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी डॉक्टर अनिल प्रताप सिंह दोहरे भी ट्रेनिंग में शामिल होकर अपना प्रतिभाग दिया तथा किसानों को विस्तार से मछली की उपयोगिता इसमें पोषक तत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस प्रशिक्षण में 20 कृषकों ने प्रतिभाग किया
