जनपद के समस्त तहसीलों में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Listen to this article

जनपद के समस्त तहसीलों में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जिला ब्यूरो हसमत हुसैन खान
————————————–
समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए निराकरण-मुख्य विकास अधिकारी

श्रावस्ती,जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देश पर मुख्य विकास विकास अधिकारी अनुभव सिंह एवं पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि यदि सरकारी भूमि, रास्तों/चकमार्गाे एवं पट्टेदारों के भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलती है तो राजस्व/पुलिस की टीम मौके पर जाए और तत्काल अवैध कब्जा खाली कराया जाए। अब जिन क्षेत्रों में अवैध कब्जे की शिकायत मिलेगी तो सम्बंधित क्षेत्र के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस इकौना में कुल 121 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 19 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील जमुनहा में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now