प्रेस विज्ञप्ति
*विषय :- एस.एस.बी., एलिम्को कानपुर व् रेड क्रास सोसाईटी की मदद से दिव्यांग व् वृद्धजन को बाटें सहायक उपकरण |*
आज दिनांक 16.02.2024 को एस.एस.बी., एलिम्को कानपुर व् रेड क्रास सोसाईटी की मदद से सी.एच.सी. लक्ष्मणपुर एवं ब्लाक सिरसिया में दिव्यांग व् वृद्ध जनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
इस मौके पर राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना के अंतर्गत एस.एस.बी., एलिम्को कानपुर एवं रेड क्रास सोसायटी की मदद से सी.एच.सी. लक्षमणपुर और ब्लाक सिरसिया में दिव्यांग व् वृद्धजनो को सहायक उपकरण का वितरण किया गया | राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना के अंतर्गत रेड क्रास सोसायटी के द्वारा अलग- अलग तिथियों में दिनांक 15 फरवरी से 19 फरवरी तक कुल 5237 दिव्यांग व् वृद्धजन को सहायक उपकरण (सिलिकोन फोम तकिया, स्पाइनल स्पोर्ट, नी ब्रेस, सरवईकल कोंलर, बैसाखी, छड़ी, फोल्डिंग वांकर, फोर्डिंग व्हील चेयर) वितरण किया जा रहा है | इसी क्रम में सी.एच.सी. लक्षमणपुर एवं ब्लाक सिरसिया में 220 दिव्यांग एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण किया गया |
इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए 62वीं वाहिनी एस.एस.बी., भिनगा के 75 कार्मिक, निरीक्षक मान बहादुर गुरुंग एवं वाई. एम्. किथान के नेतृत्व में तैनात किये गए जिन्होंने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व् सफल बनाने में सहयोग किया |
