प्रेस विज्ञप्ति
*विषय :-इंडो-नेपाल काउंटर पार्ट समन्वय बैठक |*
आज दिनाक 30/03/24 को श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमांडेंट 62वीं वाहिनी स.सी.ब., भिनगा के दिशा निर्देशन में 30वीं वाहिनी नेपाल APF की सीमा चौकी कटकुइया प्रभारी निरीक्षक गोविंद प्रसाद लामिछाने और 62 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमाबल की ‘ए’ समवाय सूइया प्रभारी निरीक्षक जियालाल , ‘जी’ समवाय प्रभारी निरीक्षक मान बहादुर गुरुंग के मध्य समन्वय बैठक का आयोजन किया गया I
इस बैठक के दौरान सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाल APF दोनों पक्षों के बीच निम्न लिखित बिन्दुओं पर चर्चा एवं सहमति बनी | जो इस इस प्रकार है |
1. सीमा स्तंभ की सुरक्षा |
2. सीमा स्तंभों का रख रखाव |
3. ख़राब स्तंभों का मरम्मत सीमा चौकी स्तरी संयुक्त गश्त |
4. सीमा पर होने वाले अवैध गतिविधयों पर नियंत्रण, नेपाली नागरिको का सरल एवं सुरक्षित प्रचालन |
5. अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण |
6. जंगली जीव जंतुओं की सुरक्षा एवं अवैध तस्करी पर नियंत्रण |
7. नकली मुद्रा पर रोक |
8. अवैध हथियारों की तस्करी पर नियंत्रण |
9. मानव तस्करी
10. संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखना |
11. सम्बंधित सुचना का आदान प्रदान |
12. सीमा पर असामाजिक तत्वों पर पूर्णतः निगरानी हेतु चर्चा कि गया।
इस दौरान ‘ए’ समवाय प्रभारी निरीक्षक जियालाल, सहायक , निरीक्षक मान बहादुर गुरुंग, तथा APF कटकुईयां के निरीक्षक गोविंद प्रसाद लामिछाने, नायक ललित वी. के. उपस्थित रहे ।
