शेरपुर कलां में कार्यवाहक प्रधान व सचिव पर लाखों की धनराशि निकालने के मामले में जांच की आश लगाए बैठे शिकायतकर्ता
रिपोर्टर- दिनेश कुमार, पीलीभीत
पूरनपुर पीलीभीत।
विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत के पंचायत सदस्यों व ग्रामीण ने 1 अप्रैल को जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया था।कार्यवाहक प्रधान जावेद खां ने ग्राम पंचायत अधिकारी ने बिना सड़क निर्माण सहित आंगनबाड़ी केंद्र पर बर्तन वितरण के नाम पर लाखों की धनराशि निकालने का आरोप है।शिकायतकर्ताओं ने बताया था।समस्त आंगनबाड़ी केंद्र पर 2 दिसंबर 2023 को ग्राम अंजुम बेगम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन वितरण किए गए थे जिसकी कीमत लगभग ₹60000 थी।वही ग्राम पंचायत प्रधान की मृत्यु 28 जनवरी 2024 को होने के कारण बर्तनों का भुगतान ग्राम पंचायत के खाते से नहीं हो पाया था।इसके बाद समिति बनने के बाद कार्यवाहक प्रधान जावेद खान ने ग्राम पंचायत अधिकारी ने उपरोक्त बर्तनों पर 16 मार्च 2024 को 22622 की धनराशि निकाल कर ठिकाने लगा दी।जिस फार्म में पैसा लगाया गया है वो जमीनी स्तर पर बर्तन विक्रेता है ही नहीं। लगाए आरोपों में फैयाज अहमद के घर से इरशाद अहमद के घर तक नाली मिट्टी इंटरलॉक पर 31 मार्च 2024 को 58080 रुपए ग्राम पंचायत के खाते से निकाल लिया गया जबकि जमीनी स्तर पर सड़क बनी ही नही है।बुधवार कार्यवाहक प्रधान व सचिव विकास विभाग के एक अफसर के पास पहुंचकर मामले को दबाने के प्रयास लिए जुटे हुए हैं।ग्राम पंचायत मे भ्रष्टाचार बढ़ाने के पीछे मुख्य वजह कुछ जिम्मेदार अफसरो द्वारा कार्रवाई न करना व उनकी गलतियों पर पर्दा डालना है।शिकायत करने के चार दिन बाद भी ग्राम पंचायत में जांच करने अधिकारी नहीं पहुंचे जिसको लेकर ग्रामीण ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायती पत्र देकर स्पष्ट जांच कर कार्यवाही की मांग की है।जिला अधिकारी ने मामले की स्पष्ट जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।












