*जानवर ने मारी टक्कर 50 वर्षीय अधेड़ की मौत!*
जानवर ने 50 वर्षीय अधेड़ को टक्कर मारी दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई!
मिली जानकारी के अनुसार ये जो हादसा हुआ है महोली हरगांव मार्ग पर हुआ!
हादसे में 50 वर्षीय नरेश पुत्र श्यामलाल निवासी हरिनारायणपुर को किसी जानवर ने टक्कर मार दिया जिसे मौके पर ही मौत हो गई!
वही घटना देर रात की बताई जा रही है!
वही जब रात्रि में जब पुलिस गस्त के लिए निकल रही थी तभी शव के पड़े हुए देखा तो शव को एलिया सीएचसी ले आए!
सुबह जब परिजनों को घटना की सूचना मिलती है तो परिजन एलिया सीएचसी पहुंचकर शव की पहचान करते है!
जो जानकारी मिल रही है सुबह घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल किया!
वही जब इस घटना के संबंध में इमलिया थाना प्रभारी दया शंकर से बात की गई तो बताया की गांव वालो से जानकारी मिली है किसी जानवर के टक्कर मार दिया था जिससे नरेश की मौत हो गई थी!
वही इमलिया पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है!












