जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

Listen to this article

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

रिपोर्ट – दिनेश कुमार पीलीभीत

पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा विगत बैठक में विभिन्न विभागों को दिए गए निर्देशों की अनुपालन व्याख्या का बिंदुवार विवरण उपलब्ध कराया गया। जिसके अंतर्गत जनपद में चिन्हित 19 ब्लैक स्पॉट का बिंदुबार विवरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक के दौरान डिग्री कालेज चौराहे से कचहरी तक मार्ग के दोनों तरफ गहरी रोड साइड पर समतलीकरण कार्य पूर्ण न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अप्रसन्ता व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय रार्जमार्ग लोक निर्माण विभाग बरेली के अवर अभियन्ता को चेतावनी देते हुये यह कार्य तीन दिवस के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा आने वाले समय में कांवड यात्रा के दृष्टिगत सभी मार्गों अपेक्षित सुधारत्मक कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिये। शहर में विभिन्न स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पीलीभीत को निर्देशित किया गया कि मार्गों पर अतिक्रमण पाए जाने पर जब्तीकरण एवं अर्थदण्ड की कार्यवाही सुनिश्चित करें। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग पर आबादी वाले स्थानों पर रेलिंग, लाईटिंग एवं वैरियर का कार्य कराए जाने हेतु बरखेडा व बीसलपुर में नाले का पानी मुख्य मार्ग पर आने की समस्या का यथाशीघ्र निराकरण हेतु मार्थ के इंजीनियर को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपंजीकृत ई रिक्शा, ड्रकंन ड्राइविंग, काली फिल्म, सायरन, हूटर, उ0प्र0 शासन व भारत सरकार लिखे वाहनों, सवारी लेकर संचालित हो रहे ट्रेक्टर ट्राली एवं ओवर स्पीडिंग पर प्रभावी कार्यवाही हेतु यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जुलाई माह से खुल रहे विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूली मानक के अनुरूप ही वाहन विद्यालयों में संचालित हो तथा नाबालिग बच्चे दो पहिया वाहन लेकर आवगमन न करें।
जहानाबाद मार्ग पर अप्सरा नदी के पुल के चौड़ीकरण की आवश्यकता के दृष्टिगत एनएचएआई को प्रस्ताव शासन को भेज कर पुल का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए गए ताकि उक्त मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों को दुर्घटना एवं जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, बीसलपुर मार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्रवाई के संबंध में अभियंता को निर्देशित किया गया कि मार्ग के चौड़ीकरण के साथ-साथ ब्लैक स्पॉट्स संबंधी सभी प्रावधान पूर्ण कराई जाएं ब्लैक स्पॉट्स वाले स्थान पर कैट्स आई, दुर्घटना बाहूल्य क्षेत्र का चेतावनी बोर्ड, गति नियंत्रक स्पीड टेबल सेवरोन बोर्ड इत्यादि लगाई जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्टेªट, क्षेत्राधिकारी यातायात, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता, एन एच ए आई के अभियंता, एआरटीओ, अधिशासी अधिकारी पीलीभीत/पूरनपुर/बीसलपुर ने प्रतिभाग किया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now