भारत विकास परिषद पीलीभीत ने हर क्षेत्र में किया कार्य, डॉ अनिल सक्सेना रोहिलखंड प्रांत पूर्व उपाध्यक्ष संस्कार
रिपोर्ट- दिनेश कुमार, पीलीभीत
पीलीभीत।भारत विकास परिषद टाइगर नगर शाखा पीलीभीत में आज नरेंद्र अरोड़ा संयुक्त सचिव, रीजन एनसीआर 1 का आगमन हुआ,, स्थानीय डॉक्टर वी के श्रीवास्तव के सलोनी मेडिकल सेंटर अस्पताल प्रांगण में परिषद के सदस्यों के मध्य बोलते हुए ,आपने कहा संस्था का मुख्य उद्देश्य निम्न वर्ग को हर क्षेत्र में सहायता प्रदान करना है चाहे उनके बच्चों के लिए , उनके दिनचर्या के लिए, उनके रोजगार के लिए अथवा समाज में उनको उत्थान प्रदान करने के लिए किया जाए ,आज अपनी प्रवास मीटिंग में भारत विकास परिषद के उत्तराखंड प्रांत उपाध्यक्ष संजय जी के साथ पधारे थे ,,आज के बैठक में निम्न निर्णय दिए गए,, परिषद (१)एक स्थाई प्रोजेक्ट की स्थापना करेगा ,नंबर (२) गुरु तेज बहादुर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी नंबर( 3) शहर के बुद्धिजीवियों का समूह बनाकर उनको परिषद के बारे में संपूर्ण जानकारी देकर उन्हें कार्यक्रमों में आमंत्रित कर जाएगा नंबर (४) प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन होगा नंबर (5 )संख्या वृद्धि की जाएगी नंबर (6) ग्राम में चिकित्सा संबंधी कार्य तथा स्वास्थ्य से संबंधित रहन-सहन की परामर्श,(७) ग्रामों में उच्च स्तरीय जीवन यापन के लिए काउंसलिंग भी की जाएगी, आज के कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी डॉक्टर अनिल सक्सेना ने किया, इससे पूर्व डॉक्टर बी के श्रीवास्तव ने तथा जिला अध्यक्ष सौरभ सक्सेना में श्री नरेंद्र अरोड़ा तथा श्री संजय जी को पटका पहन।कर स्वागत किया,, आज के कार्यक्रम में परिषद से संरक्षक डॉक्टर एसपीएस संधू, संगठन मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, सेवा प्रोजेक्ट संयोजक डॉक्टर विजय कुमार सिंह, बीके कपूर, स्वतंत्र देवल, हरीश दु लवानी, महिला संयोगता डॉक्टर अनुरीता सक्सेना, शशि गुप्ता, नलिनी अग्रवाल ,डॉक्टर अलका श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, उपस्थित थे।। उपस्थित थे अंत में परिषद सचिव जगदीश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया और अतिथियों को पीलीभीत पधारने के लिए धन्यवाद दिया,, जलपान उपरांत नरेंद्र अरोड़ा जी, डॉक्टर अनिल सक्सेना, सौरभ सक्सेना, विनोद कुमार गुप्ता तथा संजय जी मझोला ओलंपिक शाखा प्रवास बैठक के लिए प्रस्थान किया।।












