*मनचलों पर भारी, जागरुक सशक्त नारी ~*
RN भारत समाचार टीवी चैनल
*महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान*
श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बच्चों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के पाँचवे चरण के तहत, महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। इस विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना और समाज में जागरूकता लाना है।महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत निम्न स्थानों पर जागरूकता चौपाल लगाकर महिलाओं/बच्चों तथा आम जन को जागरूक किया गया जिसके क्रम में थाना मल्हीपुर के मिशन शक्ति टीम की म0उ0नि0 महिमा सिंह, म0का0 कोमल तिवारी, म0का0 वर्षा राणा द्वारा ग्राम लक्ष्मणपुर कोठी में महिलाओं/बालिकाओं को उनके सम्मान, अधिकार से अवगत कराते हुए एवं स्वालंबन मिशन शक्ति के दृष्टिगत सरकार द्वारा चलाये गये मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत बाल विवाह, लैंगिक समानता के बारे में एवं महिला सम्बन्धी अधिकारो के बारे मे तथा साइबर अपराध की रोकथाम के बारे जानकारी दी गयी।मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के भावना को समाज में प्रोत्साहित करना है। महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए आवश्यक सहायता और जागरूकता प्रदान करना उत्तर प्रदेश पुलिस का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में समाज के हर सदस्य की भागीदारी आवश्यक है। मिशन शक्ति-5 के माध्यम से हम महिलाओं के प्रति सुरक्षित वातावरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर हैं। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस अभियान में अपनी भूमिका निभाएं और समाज में सुरक्षा, सम्मान और समानता के मूल्यों को बढ़ावा दें।
